देवर के लिए शायरी हर उस भाभी के लिए है जिन्हें प्यारे से देवर का साथ अपनी ससुराल में मिलता है| सासू माँ की डांट हो या पतिदेव का गुस्सा,ननद की शिकायतें हों या जेठानी जी की अपेक्षा| जब सब दिखाएँ अपने-अपने तेवर,हंस के बचाए तब अपना नटखट सा देवर|सच है न!🥰

पढ़ना न भूलें

|देवर भाभी के रिश्ते पर मनभावन शायरी|

 देवर के लिए शायरी

देवर के लिए शायरी,लिखी हैं मज़ेदार कविताएँ,हैं दिलचस्प सारी की सारी 

छोटे brother-in- law पर कविताएँ | 55 online शायरी 

1)छोटे भाई जैसे नटखट दिखाए तेवर

ससुराल में है कहलाते हमारे देवर|

 

2)भाई की कमी जब भी याद आई 

वो ही सूरत देवर में नज़र आई|

 

3)घर भर का लाडला,है बेहद खुश-मिजाज 

रौब जमाता यूँ तो सब पर,है आईना-मिजाज|

(आईना-मिजाज= कोमल दिल वाला)

❤️❤️

 

4)जब-जब मन हुआ उदास 

देवर को ही पाया आसपास|

 

5)छोटे से देवर लगते नन्हें से राजकुमार 

बात-बात पर रूठे,नखरे दिखाते हज़ार|

 

6)एक ऐसा चेहरा जो लगता सबको प्यारा 

सदाबहार,चहेता सबका,देवर है हमारा|

 

7)मन को भाभी के बहुत ही भाता है 

देवर के नाम से जो जाना जाता है|

 

8)माँ सरस्वती की कृपा से हैं अलिंकृत 

देवर की लिखी कविताएँ हैं सुसंस्कृत|

 

9)सासू माँ दिखाए जब भी तीखे तेवर 

गलती खुद पर लेकर बचाए देवर|

 

10)यूँ देख रसोई में हमें पसीने से तरबतर 

हाथ से पंखा झल, दिखाए लाड देवर|

 

11)घर के हैं छोटे पर वाह जैसे गागर में सागर 

देवर जी में है भरा ज्ञान का अमृत-सागर|

 

12)देवर के न होने पर दिखता घर में सन्नाटा 

चुहलबाजी से उसकी,जगमगाता आहाता| 

(आहाता=चारदीवारी)

 

13)चाट- पकौड़ी,गोलगप्पे और भाए जलेबी

भाभी संग बातें हैं होती,देवर की अलबेली| 

 

14)अपने दिल के हाल सारे,हमें बताता है 

सलाह जो देते हैं हम, मान जाता है|

 

15) चेहरा है दिखता मासूम, पर है बहुत शैतान

देवर पर भाभी की हर बात की, रखते है शान|

 

16)बातें करते है खूब सारी, देवर जी के संग 

छोटे भाई जैसी मस्ती करते है वो हरदम|

 

17)देवर ने ननद वाली, जिम्मेदारी भी संभाली है 

नन्हीं परी ने क़दमों से, बात हुई निराली है|

 

18)भाभी और देवर का रिश्ता, जग में न्यारा 

साथ दोनों को एक दूजे का, लगता प्यारा|

 

19)माँ के बाद भाभी पर, रौब बहुत दिखाता है 

देवर है तो क्या,जब देखो हुक्म चलाता है|

 

20)माना हो देवर तो क्या, कुछ काम नहीं करोगे 

सारे दिन क्या बस यूँही,मटरगश्ती ही करोगे|

 

21)नन्द देवर के झगड़े, भाभी बढ़ कर सुलझाए 

हलकी सी डांट संग,फिर चाय भी पिलाए|

 

देवर के लिए दिलचस्प कविताएँ

 

22)माँ के न होने पर, घर का ख्याल रखती है 

यही बात देवर को, भाभी अच्छी लगती है|

 

23)देख उदास देवर को,भाभी को चिंता हुई 

कहीं किसी लड़की के चक्कर में, तो नहीं है भाई|

 

24)ससुराल में देवर दोस्त से, जैसे हुआ करते हैं 

जरुरत पड़ने में सबसे आगे, वो हुआ करते हैं|

 

25)रिश्ते कितने आते है, देवर जी के लिए हमारे 

अब हम जैसी कहाँ से लायें,समझते नहीं बेचारे|

 

26)देवर जी ने दी है हमें जिम्मेदारी, एक अनोखी 

देवरानी ढूंढनी है, बिलकुल हो जो हमारी जैसी|

 

27)घर की सफल सुघड़ बहू, वही है हमेशा कहलाए 

ननद देवर को अपने, पूरे दिल से ही अपनाए|

 

28)भाभी देवर का रिश्ता, दिल से जुड़ा होता है 

कभी कभी हल्का फुल्का, मजाक भी होता है|

 

29)भाभी से बढ़ कर आखिर, कौन होगा सलाहकार 

देवर पूछे परेशानी में,क्या करना चाहिए हर बार|

 

30)कोई गलत सलाह भाभी, नहीं कभी देवर को देती 

मंशा न हो मानने की ही,फिर सलाह क्या करेगी|

 

31)देवर भाभी का रिश्ता है, बहुत ही खासमखास 

मजाक भी पर मर्यादा का रखे, ध्यान तो है नायाब|

 

32)पतिदेव के गुस्से की तोड़, है वो ही जानता 

चुपके से कान में बता,देवर है सब जानता|

 

33)जन्मदिन पर देवर जी,बटुआ खाली करवाएंगे 

रिटर्न गिफ्ट में साड़ी,बनारसी ही मंगवाएंगे|

 

34)यूँ नहीं आती किसी के कहने में,सुन लो खोल कान

जब  प्लीज कहोगे पहले,तब ही सुनूंगी,दूंगी ध्यान|

 

35)हमारे पति के दिल के टुकड़े है देवर,जानते हैं 

हम भी स्नेह है बहुत रखते,सब यह भी मानते हैं|

 

36)चाचा बनने पर ख़ुशी से झूमें देवर,हमारे  प्यारे 

हम से भी छोटा है कोई अब,अहसास दिखाए सारे|

 

37)जिनको ससुराल में मिले देवर,हैं वो खुशनसीब 

इज्जत देना हो स्वभाव में गर,फिर तो जहेनसीब|

 

38)होली के त्यौहार पर,रंग खूब सा लगाना चाहते है 

देख हमारी गंभीर मुद्रा,देवर जी घबरा जाते है|

 

39)ससुराल की सुंदर बगिया के हैं, नायाब फूल देवर 

ताउम्र साथ निभाएंगे,भले ही दिखाएँ वो अपने तेवर|

 

40)घर में सबके प्रसन्न रहने से ही,आती खुशहाली 

देवर जी को मानों छोटा भाई,बनो बड़ी दिल वाली|

 

41)हर समस्या का हल निकाले, बस यूँ चुटकियों में 

आखिर देवर हैं हमारे,मिलते ऐसे शख्स सदियों में|

 

42)देवर के लिए भाभी है होती,एक प्रेरक शख्सयित

जिगरी दोस्त सी जीवन भर, रहती उनकी अहमियत| 

 

43)पति देव के हृदय पर हुक्मत थी, अब तक देवर जी की 

उन्हें ही जब प्रेम से जीत लिया,चलेगी अब तो हमारी ही|

 

44)बहन को हमारी पिया जी,आधी घरवाली कह चिढ़ाए

देवर को कहे जब हम दूजा वर,नाक मुँह क्यों बनाए|🤣

 

Best देवर quotes

 

45)भई,कोई कुछ भी बोले,देवर लगे हमें बहुत ही प्यारे 

चिंता करें,और मन भी लगाये, सुना चुटकुले बहुत सारे|

 

46)सुनो जी देवर प्यारे,हुई बहुत मखसरी अब तुम्हारी 

भैय्या को दो थोड़ा आराम अब,संभालो कोई जिम्मेदारी|

 

47)न चाहते हुए भी,मूड कभी-कभी ख़राब है हो ही जाता 

देवर हैं न अपने बस मिनटों में, सुना शायरी करें तरोताजा|

 

48)भाई-भाभी के बीच के मनमुटाव,जान लेते हैं देवर 

किसी न किसी बहाने,मेल मिलाप कराते फिर देवर|

 

49)मायके संग-संग हमारे जाने को, दिखते सदा आतुर

अच्छा,समझ गए,छोटी बहन पर हैं ,देवर की नज़र|

 

50)बुरा न मानो गर भाभी,एक बात राज की है बतानी 

एक लड़की पसंद है आई,पहले तुम से है पास करवानी|

 

51)नए-नए पकवानों की करते देवर,सबसे तारीफ ज्यादा 

भाभी का दिल न टूटे,ख़राब होने पर भी कहे वाह-वाह| 

 

52)ससुराल में छोटे से देवर को भी,भाई कह बुलाना होता है 

मायके में नहीं कोई बंदिश,मन इसलिए उधर ही है रहता|

 

53)रसोई में ही खपे बस दिन रात,सबको यही है बस भाता 

देवर से थोड़ी सी क्या करी मजाक,काँटा सा चुभ है जाता|😛

 

54)माना देवर जी जन्मदिन है आज आपका,मर्जी पर चलेगी हमारी 

घर नहीं बाहर होगी पार्टी,,बटुआ भरने की कर लो जी तैय्यारी| 

 

55) मन हो या न हो,देवर को स्नेह-दुलार सदा  दिखाना चाहिए

आखिर रखते  है मान कितना हमारा,हमें भी जताना चाहिए| 

देवर पर शायरी यानि भाभी के साथ एक माँ बेटे का पर साथ में एक दोस्ती व थोड़ी मस्ती मजाक भी लिए होता है पढ़िए और सुनाइए अपने लाडले देवर पर लिखी शानदार कविताएँ| COMMENT BOX में अपना एक अच्छा सा review देना भी न भूलें|😍