ननद पर शायरी यानि ससुराल के एक बहुत ही अहम् किरदार के बारें में अपनी भावनाएं व्यक्त करने की आई बारी| पति के दिल पर राज करना है तो उनकी प्यारी सी बहना को अपने दिल से जोड़ना बहुत जरुरी है|

माना कई बार वो पति जी  से यानि अपने भाई से थोड़ा लाड ज्यादा दिखाती है पर मिया बीबी की अनबन में साथ भी खूब निभाती है||ननद पूरे घर की लाडली होती है और अपनी भाभी से भी वैसा ही प्यार और लगाव चाहती है तो बस मायके में उनके रुतबे को बनाये रखिए|

 

 

ननद पर शायरी

ननद  पर शायरी की बात यानि दिल से जुड़ें रिश्तें के लिए प्यारे से निकलें जज्बात

Heart टचिंग कोट्स for ननद | 51खट्टी-मीठी कविताएँ

1)आईना-मिजाज हैं,ननद रानी हमारी

लगती बहुत क्यूट,और बहुत प्यारी|

(आईना-मिजाज=कोमल दिल वाली)

 

2)ननद है पिया प्यारे की, प्यारी सी बहना

भाभी की बन सहेली,बनती उनका गहना|

 

3)सारे घर पर हुक्म,बहुत चलाती है

ननद रानी वो ही,हमारी कहलाती है।

 

4)जैसे थी मैं, मायके में राजकुमारी

ननद भी ससुराल में,पड़ती सब पे भारी।

 

5)माँ पापा से जब कोई बात,नहीं कही जाए

भाभी समझे दिल को,ननद को हल सुझाए|

 

6)मिली है ननद बहुत ही समझदार

काम में हाथ बंटाए,बन सांझीदार|

 

7)भाभी ननद  में हो जाती है, जब तकरार

पति जी मंद मंद हैं, मुस्कुराएँ हर बार|

 

8)ससुराल में पहला, दिल का रिश्ता

ननद रानी से ही है,सबसे पहले जुड़ता|

 

9)भाभी ने ननद  से ऐसा,अच्छा रिश्ता बनाया

हर काम में ननद  ने, बढ़ कर फिर हाथ बढाया|

 

10)मायके में जो लड़की,नाजों से पलती है

ससुराल में बन भाभी,ननद  से जुड़ती है|

 

11)घर में आती है,असली तभी खुशहाली

ननद भाभी बन जाती है, जब पक्की सहेली|

 

12)भाभी समझे दिल ननद का, बहुत ही अच्छे से

वो उसकी तरह ही है,मायके में ऊपर सबसे|

 

13)ननद अपनी सब सीक्रेट बातें, करती है शेयर

भाभी भी रखें दिल में,करती बहुत ही केयर|

 

14)ननद  रानी से है रिश्ता,थोड़ा नाजुक भरा

शुरू में लगता डर,फिर लगता दिल से जुड़ा|

 

15)सासू माँ हो या ससुर जी या पिया की बारी

राज है करना ग़र,ननद  से कर ले पक्की यारी।

 

ननद  भौजी पर सुंदर रचनाएँ

 

16)भाभी के मायके जाने से, गर हो ननद उदास

मतलब दोनों के बीच, गहरी दोस्ती है संग-साथ|

 

17)ननद  जब माँ से करे, भाभी की कोई शिकायत

भाभी को पसंद नहीं आती,ये ख़राब रिवायत|

 

18)ननद  भाभी की नोंकझोंक,लगती प्यारी

नन्द हमारी हम को भी,लगती सबसे न्यारी|

 

19)मायके की याद, जब भाभी को रुला देती है

ननद  डाल गले में बाहें,हंसा उन्हें तब देती है|

 

20)मेरी नयी-नयी साड़ियाँ, पहन इतराती है

बस ऐसे ही ननद  अपना, प्यार जताती है।

 

21)भाभी ससुराल आ, महकाती सारा आँगन

ननद  संग उनके महके, ज्यों मानों चन्दन|

 

22)समझदारी से ही ननद से रिश्ता, निभाना ही होता है

छोटी-छोटी बातों को,नज़र अंदाज़ भी करना होता है|

 

23)ननद  यूँ तो थोड़ा इतराती है,नखरे भी खूब दिखाए

भाभी की आवाज़ सुन, भूल सब फिर गले लग जाए|

 

24)खरे सोने सा बन रिश्ता ननद  भाभी का, बने अनमोल

शब्दों से ज्यादा दिल की बात को समझ, बने बेमोल|

 

25)जब ननद  बैठी हो मायके में आ,चुप चुप अलग-थलग

चैन भाभी को न आए,लगाती जानने को कुछ न कुछ जुगत|

 

ननद भाभी शायरी status

 

26)ननद  भाभी के रिश्ते में,आपसी विश्वास है बुनियाद

कोशिश होती दोनों तरफ से,बनी रहे दिली मिठास|

 

27)पिया के आँगन की,सौंधी मिट्टी की ख़ुशबू सी है

बहना उनकी है,पर महकती सी सारे घर अंगना है।

 

28)ननद  भाभी के बीच, भेदभाव का गया वो जमाना

बड़े जहाँ यह करते,बनता वहां नित नया फसाना|

 

29)ननद  रानी का आया, जो शादी का प्रस्ताव

भाभी की आँखों में भर आया, बिछुड़ने का भाव|

 

30)भाभी के संग-संग डोले, बन उनकी परछाई

चाहे कैसी भी हो परेशानी,पहले ननद ने उन्हें बताई|

 

31)समय के साथ ननद  भाभी, समझ है जाती

सहेली बन कर ही है फायदा,सफल हो जाती|

 

32)ननद  भौजाई का रिश्ता, थोड़ा खट्टा थोड़ा मीठा

बने तो अच्छा-अच्छा,नहीं तो बस फीका-फीका।

 

33)छोटी सी नन्दियाँ,दिखाएँ नखरे हज़ार बार बार

भाभी भी प्यार से उठाती,दिखाती लाड हर बार|

 

34)सासू माँ और बहू जब दिल की बातें, साँझा करती हैं

असल मायने में ननद ही उस रिश्तें में,दिखा करती हैं|

 

35)सासू माँ जब नरम लहजे में, बहू को प्यार से आवाज़ लगाए

समझ जाती बहू, आज ननद  की याद है, उन्हें रही सताए|

 

ननद भाभी रिलेशनशिप शायरी

 

36)ननद  की सारी बातों की,भाभी पूरी करें हर फरमाइश

जानती है ना बाबा ना,नहीं चलेगी कोई जोर आजमाइश|

 

37)भाभी के आने के बाद,ननद  गर समझ जाए अपने आप

मेहमान वो है अब इस घर की,नहीं बिगड़ेगी कोई बात|

 

38)भाभी को लाड से भाभी माँ कह, ननद  तब बुलाती

छोटी बड़ीं हर जरुरत का ख्याल, भाभी जब रख पाती|

 

39)ननद की झम-झम पायल की, सुन लयबद्ध झंकार

भाभी को याद है आता,अपना मायका बार-बार|

 

40)भाभी को यूँ रचा-बसा देख घर में,

ननद भी सीख लेती है

ससुराल ही होता अपना घर,

जीवन मूल्य भी जान लेती है

 

41)ननद रानी बिन घर दिखता,

एकदम बेरौनक और बेजार

हर त्यौहार में भाभी,

मनुहार करके बुलाती उन्हें बार बार|

 

42)एक समझदार ननद  कभी आने नहीं देती,

कोई भी अलगाव

भाई भाभी दोनों से करके बात,

प्रयास से कम करवाती तनाव|

 

43)ससुराल में ननद भाभी को मिले,

गर एक समान सदा सम्मान

मजाल कोई भी आकर घोल पाए,

रिश्तों में जहर और अपमान|

 

44)भाभी सुघड़  इतनी,

अचार मुरब्बे पापड़ भी घर पर बनाये

ननद  रानी को संग लगा अपने,

गृहस्थी के सही गुर भी बताये|

 

45)ननद  को मिलता एक सच्चा दोस्त,

उम्र भर के लिए

भाभी ध्यान रखती बहुत,

उस दोस्त की हर ख़ुशी के लिए|

 

 ननद भाभी पर भावपूर्ण कविताएँ

 

46)ननद  भाभी का रिश्ता,

दिल के अहसास से जुड़ा होता है

एक मायके से है आई,

तो दूजी को मायके से जाना होता है|

 

47)ननद  भाभी के रिश्ते में है हो जाती,

कई बार खट्टी मीठी सी तकरार

रह भी नहीं पाती एक दूजे बिन,

ढूंढे मौके बात के लिए बार-बार||

 

48)भाई के दिल पर राज हुआ अब भाभी का,

ननद को नहीं सुहाए

भाभी समझी चटपट से,

लाती सुंदर उपहार,मनुहार कर मनाए|

 

49)ननद से सलाह है लेती रहती,

भाभी चुपके से चुपचाप

भाभी को भी है पता होती,

नन्द की हर राज वाली बात|

 

50)हंसी मजाक में ध्यान रखना,

ननद  भाभी को है जरुरी

बुरा क्या लग जाए,

नहीं पता चलता कभी कभी,बने न मज़बूरी|

 

51)ननद की खुशहाली की,

खुदा से मांगे दुआएं

भाभी के लिए नन्द भी करती,

दिल से यही सदाएं|

ननद  पर शायरी यानि ससुराल के एक अहम् किरदार के बारें में अपने विचार व्यक्त करने जैसा है|ननद  भाभी के खट्टे मीठे अनुभवों पर आधारित यह ब्लॉग लिखा है|पढ़िए जरुर ननद  के लिए प्यार भरी कविताएँ|COMMENT BOX में अपनी राय भी दीजिये|