पति पत्नी के विश्वास पर शायरी यानि पति पत्नी के खूबसूरत सफ़र में जिस बात की अहमियत सबसे ज्यादा होती है तो वो है आपसी अटूट प्यार पर पूर्ण आस्था| लाख कोशिशें चाहे कोई भी कर ले,मन से कभी भी आपसी विश्वास की डोरी न टूटे|

इसी सुंदर भावना के साथ ले कर आई हूँ कुछ दिल को छूने वाली रचनाएँ|🙂

पढ़ना न भूलें

|बेइंतहा मोहब्बत पर बेमिसाल शायरी|

 पति पत्नी के विश्वास पर शायरी

 

पति पत्नी के विश्वास पर शायरी,फेरों संग ही गयी थी बंध,आपसी पक्की यारी 

husband wife पर प्रेरक कविताएँ| 61 दिल को छू ले रचनाएँ

1)पति पत्नी का साथ रहेगा सुहाना

विश्वास से ही बनता मधुर तराना|

 

2)एक देता मान, दूजा देता सम्मान

पति पत्नी विश्वास से बंधा,प्यारा नाम|

❤️❤️

 

3)पति पत्नी का आपसी विश्वास

सुदृढ़ आधार,जगाता एक आस|

 

4)नफ़स दर नफ़स बसें,यूँ धड़कनों में

पति पत्नी का विश्वास,हर श्वास में डोले|

(नफ़स दर नफ़स =हर साँस के साथ जुड़ा हुआ)

 

5)मीठे लफ़्ज़ हर दर्द को,कम है करते

पति पत्नी भी विश्वास से ही,है बंधते।

 

6) एक दूजे का हाथ है, बढ़ कर थामा

विश्वास से पति पत्नी ने, इसे है माना|

 

7)बहुत ही ज़रूरी और बेहद अहम

पति पत्नी का विश्वास,रहे बना हरदम।

 

8)हो तारीफ या कोई भी हो जिक्र

पति पत्नी करें एक दूसरे की फिक्र|

 

9)जीवन की डगर बनती बहुत आसान

पति पत्नी का विश्वास, बने पहचान|

 

10)जब दो दिल प्यार से,चुपचाप धड़कतें हैं

,पति पत्नी के वो पल,विश्वास भरे होते हैं|

❣️🫂❣️

 

11)पति पत्नी दो जान,एक दिल है बन जाता

विश्वास बन कसम,दूर जाने से है बचाता|

 

12)थामा है हाथ तो,जीवन भर ही निभायेंगे

विश्वास के प्रतीक,पति पत्नी कहलायेंगे।

 

13)पति पत्नी के बीच तीसरा कैसे आ पायेगा

विश्वास की मीठी नज़र से, खुद भाग जाएगा| 😃

 

14)विश्वास की सुंदर नींव,जगाए रखती उम्मीद

पति पत्नी हो चाहे कितनी भी दूर,नहीं होते नाउम्मीद|

 

15)एक अपनेपन का लिए,सहज मीठा अहसास

पति पत्नी का आपसी, सौहाद्रपूर्ण विश्वास|

 

 पति पत्नी प्यार पर भरी शायरी

 

16)घर-गृहस्थी में आती है,हज़ारों परेशानियाँ

पति पत्नी विश्वास से,हल करते दुश्वारियाँ।

 

17)विश्वास से ही निकलता,हर समस्या का हल

पति पत्नी का धैर्य,ही है इसका उचित  हल|

 

18)पति पत्नी का आत्मीय रिश्ता है,एक मान का

आपसी विश्वास से बंधा,एक स्वाभिमान का|

💞 💞

 

19)आपस में है बहुत जरुरी, रखनी पारदर्शिता

विश्वास पति पत्नी का,बनाये सहभागिता|

 

20)पति पत्नी का रिश्ता,सबसे सुंदर अनमोल

बिन कहे समझे मन,विश्वास है इनका बल|

 

21)पति पत्नी के रिश्ते में हो जब अटूट भरोसा

मजाल कोई तोड़ पाए,दे पाए कोई धोखा|

 

22)सुनो सजनी,जीवन भर साथ निभाएंगे

सजन मेरे हम भी,हर हाल साथ निभाएंगे|

 

23)आसमां से जोड़ी बन, पति-पत्नी की आती है

स्नेह-विश्वास संग, ताउम्र फिर निभाई जाती हैं|

 

24)रिश्ते अनेक पर एक रिश्ता, है सबसे खास

पति पत्नी जतलाते हक़, दिखा आपसी विश्वास|

 

25)बने पति पत्नी तभी, करके बहुत सोच-विचार

विश्वास रहें अटल इतना,न ला पाए कोई दरार|

 

26)परिवार हर हाल रहे बन, प्रथम प्राथमिकता

डिग न पाए पति पत्नी के बीच की विश्वनीयता|

 

27)जीवन में आ ही जाती है आर्थिक तंगीअक्सर

पति पत्नी का विश्वास,करता मुकाबला डट कर|

 

28)जब हर अदा एक दूसरे की, ताकत बन जाए

पति पत्नी का विश्वास, साफ-साफ नज़र आए|

 

29)विश्वास गर न रहे आती है, रिश्तों में दरार

पति पत्नी जीवन गाड़ी,चलाए बन दो पहियेदार|

 

30)यूँ बात बात पर,पति जी,टोका न किया करो

पत्नी हूँ तुम्हारी,थोड़ा सा विश्वास तो रखा करो|

 

😋😋

 

 

Best पति पत्नी quotes 

 

31)पति पत्नी लड़ते हैं झगड़ते हैं, यूँ तो कभी-कभी

विश्वास कम हो इससे,ऐसे होता है क्या कभी|

 

32) “मैं “नहीं “हम”से बनता,पति-पत्नी का रिश्ता

सबसे नाज़ुक पर सबसे सुंदर,मधुर है दिखता।

 

33)इस जन्म में क्या,सातों जन्म में साथ निभाना है

विश्वास की डोर से हर हाल,वचनों को निभाना है|

 

34)शुक्रिया खुदा, प्यार करने वाला पिया हमें दिया

पति भी विश्वास जताने में,प्यारी पत्नी को दे दुआ|

 

35)छोटी-छोटी नासमझी से,

पैदा होती गलतफहमी

पति और पत्नी रख विश्वास,

ना दिखये ना-फ़हमी|

(ना-फ़हमी=मूर्खता)

 

36)पति पत्नी का संबंध,

रहेगा जन्मजन्मांतर

विश्वास का फूल खिला,

रहेंगे संग युगयुगांतर।

 

37)तनाव हो जाता है कभी-कभी,

पति पत्नी के बीच

थोड़ी सैर पर चला जाए,

उगाने विश्वास का बीज|

 

38)विवाह एक समर्पित भाव का,

पवित्र रिश्ता है

विश्वास से ही पति पत्नी का,

साथ दिखता है|

 

39)पति पत्नी का विश्वास ही,

बनाता जीवन खुशहाल

जीवन के उतार-चढ़ाव में,

निभाते जो हर हाल|

🌹🌹

 

40)नाराजगी हो सकती है,

बेवफाई नहीं होगी सहन

सलाह कर आपस में,

पति पत्नी मिटायें अपने वहम|

 

 

पति पत्नी के अटूट विश्वास पर रचनाएँ 

 

41)जिस रिश्ते में एक दूजे के प्रति,

विश्वास जताया जाता है

पति पत्नी के सुंदर नाम से ही,

दुनिया में जाना जाता है|

 

42)सपनों को हक़ीक़त में,

देखा जाया जा सकता है

पति पत्नी के बीच विश्वास,

जब मज़बूत होता है।

 

43)अच्छे बुरे समय के बन साक्षी,

निभाए जब हर बात

पति पत्नी के विश्वास से ही,

बनती सुदृढ़ बुनियाद।

 

44)पति पत्नी के अधरों पर,

है आती मीठी मुस्कान

विपत्ति में साथ निभा,

बनते उदाहरण बना पहचान।

 

45)विश्वास टूटता इस कदर,

गर करे कोई भी बेवफाई

सात फेरों के वचन की फिर,

पति पत्नी दें ये दुहाई|

 

46)ति पत्नी का दिखे विश्वास,

हों जब ख़राब हालात

हालात बुरे होने पर भी,

थामे रखें एक दूजे का हाथ|

 

47)पति पत्नी के रिश्ते की

है यही असली पहचान

विश्वास रहे इतना ज्यादा,

कम न हो कभी मुस्कान|

 

48)रिश्ता सुंदर मधुर भाव लिए,

दिखाता पूर्ण समर्पण

विश्वास से बंधे पति पति,

एक दूजे को रहते अर्पण|

 

 

49) पति पत्नी का रिश्ता,

कमजोर करती सवांदहीनता

पति पत्नी की चटर-पटर,

बढाती पर विश्वसनीयता|

 

50)पति पत्नी का विश्वास ही बनाता,

जीवन आकर्षक

शक,जासूसी की आदत से,

न बनाये इसे विनाशक।

 

पति पत्नी का रिश्ता status 

 

51)जमाना है अब तो फेसबुक

और सोशल मीडिया का

विश्वास हिले गर,

क्या रहेगा अर्थ फिर पति पत्नी का|

 

52)कोशिशें तमाम न मिटा पाए,

अगर आपसी अहंकार

बस विश्वास ही पति पत्नी का,

सुधारे ऐसा ही व्यवहार|

 

53)पति बन अच्छा श्रोता,

पत्नी की शायरी की दें दाद

सुबह का वक्त हो सुहाना

या तारों भरी मीठी रात|

 

54)बिन कहे खामोश निगाहें निशब्द,

खुद बया कर जाए

पति पत्नी के विश्वास की मिसाल,

ओर क्या हो पाए|

 

55)पति पत्नी एक दूजे के पूरक,

नहीं रह पाते अकेले कभी

विश्वास की माला पिरोये है रखती,

न टूटे प्रयत्न की डोर कभी|

 

56)विनम्र व्यवहार और विश्वास,

बनाता हर पल सुखदायक

ईश्वर का वास रख पाती पत्नी हृदय में,

पूजे सदा विनायक।

 

 

57)सुबह-सुबह जब कड़क चाय ले हाथ में,

मीठी नींद से जगा पत्नी सताए

पति महोदय दिखा अपनापन,

तारीफ़ का फ़ार्मूला अपनाए।

 

58)यह विश्वास ही तो है,

आँधी तूफ़ा से लड़ने का जिगर दिखाए

गहन तमस् में भी,जुगनू सी रोशनी बन,

आशाओं का दीप जलाए।

💚💚

 

59)पति हमारे बस जब भी रूठ,है जाते हम से

विश्वास का दे हवाला,फिर ख़ुद ही हमें मनाते

सोचते हम भी चलो छोड़ो,क्या फंसाना बनाया जाए

गलती करे कोई भी,प्यार की पुकार तो उधर से ही आए।

 

60)सात जन्म तक के साथ का,वायदा निभाने की बात करते हैं

पति पत्नी मगर अगले ही पल,बातें सारी भूल भी जाते हैं

पत्नी ने ताना मारके याद,दिलाती जब-तब पति परमेश्वर को

विश्वास दिखाने के लिए,पत्नी की ज़िद पूरी वो करते जाते हैं।

 

61)जीवन तो है बस चार दिन का,सुनते आये है यही हमेशा

जब हो मनमुटाव,समय काटना बहुत है मुश्किल लगता

अकड़ में कहते ही यह,दुल्हन बन आये है सुनो पति प्यारे

विश्वास अगर हिला ज़रा भी,चले जाएँगे जीवन से तुम्हारे

सुन प्यारी सी धमकी हमारी,जान सी निकल गई उनकी सारी

बोले दिल थाम,जान हो तुम हमारी,हृदय में बसी हो तुम तो प्यारी|

पति पत्नी के विश्वास पर शायरी द्वारा इस ब्लॉग में कोशिश की है कि इस खूबसूरत रिश्तें की बुनियाद यही ही है| पढ़िए मन से wife husband के trust पर कविताएँ| COMMENT BOX में अपनी राय भी व्यक्त करना न भूलिए|🙂