फौजी के जज्बे पर शायरी यानि एक सही मायने में देशभक्त इन्सान पर लिखने के गौरव का अहसास हो रहा है|सच बात तो यह किआप मुस्तैदी से सीमाओं पर चौकस हैं और इसीलिए हम सभी घरों में सुरक्षित हैं|

सैनिक के इन्हीं सुंदर जज्बातों के लिए पूरे सम्मान व दिल से सलाम और प्यार से उनके लिए कुछ हृदय के भाव लिखने की कोशिश की है|

जरुर पढ़िए

|शहीद फौजी पर बेहद सम्मानित भाव से लिखी कविताएँ|

फौजी के जस्बे पर शायरी

फौजी के जज्बे पर शायरी,सम्मानित शब्दों से प्यार बताने की आई बारी

सैनिक के जज्बात पर कविताएँ| 51 दिल से लिखी रचनाएँ

1)फौजी के जज्बे को, करते है दिल से सलाम

शब्द कम है कैसे करें शुक्रिया,करते प्रणाम|

 

2)त्याग बलिदान का जिक्र,जब-जब आता है

सिर्फ एक फौजी का चेहरा ही, नज़र आता है|

 

3))मेरी वर्दी मेरा गुरुर,यही मेरी पहचान है

फौजी है जीता इसके लिए ही, दिन रात है|

 

4)शेर सा खौफ,हर ओर दुश्मन के मन में हैं

फौजी अपने हैं वहां,हिम्मत आने की किस में है|

 

5)बाजी हंस कर, जान की लगा देते हैं

बने है किस मिटटी के,कैसे कर लेते हैं|

 

6)चैन से सोये मेरे देशवासी,ऐसी सोच रखता है

तभी तो रात भर, सजग प्रहरी बन कर रहता है|

 

7)माँ भारती के लिए अपने,जान की बाजी लगा देंगे

दुश्मन रहना सावधान,जमीदोंज पल में ही कर देंगे|

 

8)सिर पर केसरिया बाना अपने, बांध कर निकला है

फौजी सारे हिन्दोस्तान को, घर मान कर निकला है|

 

9)मौत को मान साथी,साथ-साथ लेकर चलते हैं

हैरान होते सब,कैसा फौलादी जिगर संग रखते हैं|

 

10)वतन से इतनी मोह्हबत, शिद्दत से करते हैं

ये फौजी ही होते हैं,हर वक्त चौकन्ने रहते हैं|

 

11)मुल्क की रक्षा करना ही, जिनका धर्म होता है

न हिन्दू न मुस्लमान, वो सिर्फ एक फौजी होता है|

 

12)देश के लिए आखिरी साँस, तक डटे रहेंगे

जान दे देंगे, पर देश का झंडा नहीं झुकने देंगे|

 

13)आफ़ताब गवाह है और रात में महताब

देश पहले है रहेगा,चाहे कैसे भी हो हालात|

 

14)हर बार हिदुस्तान में ही जन्म हो

ऐ-खुदा मेरी दुआ यह जरुर कबूल हो|

 

15)फौजी की वर्दी की,अलग ही एक शान है

थरथराते दुश्मन,देखते ही जाती उनकी जान है|

 

Best फौजी जज्बात शायरी

 

16)देश के खिलाफ, जो जहर उगलते है

उन्हें हम बिलकुल भी, पसंद नहीं करते हैं|

 

17)माँ भारती के लिए अपने,जान की बाजी लगा देंगे

दुश्मन रहना सावधान,जमीदोंज पल में ही कर देंगे|

 

18)मौत सबको आनी है,प्रकृति का शाश्वत नियम है

तिरंगे लिपटे जब वो जाए,फौजी की शान उसमें है|

 

19)देशभक्तों के जन्मदिन,जिस दिन मनाना भूल जायेंगे

क्या अपने फौजी  भाइयों को, मुहँ अपना दिखा पायेंगे|

 

20)बर्फीली हवाएं भी मेरा रास्त्ता, नहीं रोक है सकती

फौजी हूँ भारत का,धूप की तपिश भी नहीं टोक सकती|

 

21)मौत के साये में भी,चेहरे पर रखते है मुस्कान

फौजी है वतन के,नहीं बनना भी इतना आसान|

 

22)दुनिया से चले जाना तो, विधि का विधान है

फौजी हूँ देश पर कुर्बान होना, ही मेरी शान है|

 

23)हथेली पर रख अपनी जान,सरहद पर रहते हैं

इरादें मजबूत हर हाल लिए,लबों पर मुस्कान रखते हैं|

 

24)हर वक्त हर हाल में, सजग फौजी है रहते

झंडे की गरिमा रहे,कलेजा मजबूत है रखते|

 

25)दृढ प्रतिज्ञा के संग,खुद से वायदा है किया

फौजी हूँ देश के लिए जिऊंगा,प्रण है यह लिया||

 

Army Attitudeशायरी

 

26)गम नहीं जो जान, देश के लिए मेरी चली जाए

देश से बढ़ कर कुछ नहीं,सीख नौनिहाल ले पाए|

 

27)क्या जल क्या थल, और क्या नभ की ऊँची ऊंचाई

फौजी नहीं सोचता कभी, कैसी भी हो कोई कठिनाई|

 

28)ऐ-वतन कसम मुझ को,पीठ कभी भी नहीं दिखाऊंगा

दुश्मन को मार कर ही,गोली अपने सीने पर ही खाऊंगा|

 

29)हो चाहे गोलियों की बोछार,या हो बारूदों की आग

देश का प्रहरी हूँ ऐसा,रखता हूँ सीने में अंगार साथ-साथ|

 

30)सरहदें हैं सुरक्षित, क्योंकि देश के फौजी है वहां पर

चौकस निगाहें है जिसकी,मजाल कोई देखे यहां पर|

 

31)शौर्य साहस के फौजी, होते है सदा प्रतीक

अमर हँसते-हँसते है हो जाते, कहलाते शहीद|

 

32)देश से बड़ा कोई धर्म, कोई मजहब नहीं हो सकता

फौजी के रहते दुश्मन बच निकले, ये भी नहीं हो सकता|

 

33)जिसे देश से अपने जब,प्यार का खुमार चढ़ जाए

फौजी ही है ऐसा,हर कोई को वैसा मजबूत ना हो पाए|

 

34)तिरंगे झंडे में एक कशिश. ऐसी ही है होती

फौजी को उस जैसी,मोह्हबत फिर नहीं होती|

 

35)देश की विविधता,अनेकता में एकता, मुझे बहुत भाती है

फौजी बन देश के लिए,कुछ करने की ललक लग जाती है|

 

फौजी indian आर्मी status

 

36)बात देश की आन पर आए जब,सह नहीं सकता

फौजी हूँ इरादा सफल दुश्मन का हो,चल नहीं सकता|

 

37)सरफरोशी की तमन्ना,दिल में रखते हैं

वतन पर मर मिटने की चाह, लिए चलते है|

 

38)चिलचिलाती धूप हो या कंपकपाती सर्दी

फौजी है हम, प्यारी लगती हमें अपनी वर्दी|

 

39)कफ़न बांध रखा है सर पर अपने,मौत से नहीं है डरते

मातृभूमि के लिए दुश्मन को,भांपने की निगाहें है रखते|

 

40)देश का तिरंगा जब ऊँचा हो,नभ में फ़हराता है

फौजी का दिल भी गर्व से भर, खुश बहुत हो जाता है|

 

41)इन्सान हैं फौजी,

अपने घर की याद भी सताती होगी

कर याद फर्ज अपना,

फिर जज्बे को जोश दिलाती होगी|

 

42निगाहें तेज इतनी,

दुश्मन की हर चाल समझ जाते है

कदम बढ़े इससे पहले ही,

यमलोक पंहुचा उसे देते है|

 

43)विश्व में तिरंगा हमारा,

सबसे ऊंचाई पर नज़र आए

हर फौजी दिल में यही तमन्ना,

अपने है रखता लगाए|

 

44)भगवान को तो देखा नहीं,

पर उससे कम भी नहीं है

मुझे अपने फौज और फौजी भाइयों पर,

बहुत ज्यादा गर्व हैं|

 

45)जननी और मातृभूमि का ऋण,

थोडा सा भी जो चुका पाउँगा

खुश होगी माँ मेरी बहुत,नाम उनका,

जो कभी मैं कर जाऊंगा|

 

Best फौजी जज्बे पर रचनाएँ 

 

46)हर भारतीय पहले भारत के लिए ही सोचे

बस एक फौजी के रूप में यही तो चाहता हूँ

आपस में लड़ते रहेंगे गर हमेशा एक दूजे से

देश का विकास हो हर ओर,देखना चाहता हूँ|

 

47)शहीद का मुझे गर मिला कभी दर्जा

इससे बढ़ कर कोई इनाम न फिर होगा

ऐसे ख्यालात एक फौजी ही है बस सोचता

गर्व देश का हर बच्चा-बच्चा भी है उन पर करता|

 

48)फौजी हूँ सोचता हूँ, लोग धर्म के नाम पर,

दिन रात क्यों लड़तें हैं

सरहद पर आकर तो देखे,हिन्दू मुस्लमान की पहचान,

क्या कर सकते है|

 

49)हो जाते वतन पर कुर्बान,

खुशनसीब हुआ करते है

यह फौजी ही होते हैं,

हर परिस्थिति में मुकाबला करते हैं|

 

50)हिम्मती इतने कि दुश्मन,

दूर से ही खौफ खाते हैं

फौजी को आते देख डर से,

इधर-उधर छिप जाते हैं|

 

51)भारत के हर फौजी को,

करते शुक्रिया व दिल से प्रणाम

गर्व है उन पर,

दुआ सलामती की मांगे रब से सुबहोशाम|

फौजी के जज्बे पर शायरी लिखना एक सम्मान भरी भावना जगाता है|अपनी मातृभूमि के प्रति उमड़ते फौजियों के प्यार और उनके जज्बाती अहसास को दर्शाता यह ब्लॉग है| एक फौजी के देश प्रेम के जज्बे से भरी कविताएँ पढ़िए जरुर|

COMMENT BOX में अपनी पसंदीदा शायरी के बारें में बताइए भी जरुर|